अगर आप आज, 5 फरवरी को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Crash) देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver News) में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है.
एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है. लेकिन हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या सोना अभी और महंगा होगा या दाम अभी और गिरेंगे?







