निशिकांत दुबे ने कई किताबों का जिक्र भी किया है. उन्होंने कहा राहुल गांधी उस किताब की बात कर रहे हैं जो छपी ही नहीं है. लेकिन वो उन किताबों का जिक्र नहीं करते जिन्हें भारत में बैन किया गया है.

बे सिर पैर की बात करते हैं… राहुल गांधी पर जमकर बरसे निशिकांत दुबे, जान लीजिए और क्या कुछ कहा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद को बीते कुछ दिनों से बंधक सा बना लिया है.

उनकी वजह से संसद में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है. निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में ऐसी किताब का जिक्र किया है जो आज तक छपी ही नहीं है. उनकी बातें बे सिर पैर की हैं जिसका कोई मतबल नहीं है. BJP सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो उस किताब का जिक्र कर रहे हैं जो अभी तक छपा ही नहीं लेकिन मैं ऐसी किताबें ले कर आया हूं जो छपी हैं लेकिन भारत में प्रतिबंधित है

निशिकांत दुबे ने इस दौरान कई किताबों का जिक्र भी किया है. इन किताबों में इंडिया इंडिपेंडेंट, एडवीना एंड नेहरू, द लाइफ ऑफ़ इंदिरा एंड नेहरू, नेहरू – ए पॉलिटिकल बायोग्राफ़ी, सीजफ़ायर, द हर्ट ऑफ़ इंडिया नेपाल जैसी शामिल हैं. कुछ और किताबें और भी हैं जिनका जिक्र किया जाना चाहिए. इनमें रेड साड़ी, बोफोर्स गेट, एक्सीडेंट्सल प्राइम मिनिस्टर , इमरजेंसी रिटोल्ड.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x