दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक हादसा, HR मैनेजर समेत तीन की मौत; तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही

संवाददाता ( आदर्श सिंह )

नई दिल्ली: दिल्ली में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सरिता विहार थाना क्षेत्र में करीब 3:20 बजे तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का काम शुरू कराया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान उमेश (23), प्रवीण (35) और एचआर मैनेजर सूरज (34) के रूप में हुई है। उमेश और प्रवीण संगम विहार के रहने वाले थे। हादसे में आकाश (20), अनुप (26) और खेम सिंह (40) घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य हादसे में सुरक्षित बच गया।

खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा को डंपर ने मारी टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डंपर तेज रफ्तार में था और उसने सड़क पर खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसी दौरान वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

डंपर जब्त, फरार चालक की तलाश तेज

दिल्ली पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और चालक की पहचान और गिरफ्तारी के बाद हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x