बालों से जुड़ी समस्याएं आज के समय में काफी देखी जाती हैं. अगर आप भी उम्र से पहले ही सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं और उन्हें काला करने के लिए तरह-तरह के प्रोड़क्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. क्योंकि आज हम आपको ऐसे आसान घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं.
क्योंकि केमिकल वाले प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल आपके बालों को ही नहीं बल्कि, स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं सफेद बालों को कैसे काला करें.
बाल सफेद क्यों होते हैं
सबसे पहले तो हम इस बारे में जानते हैं कि हमारे बाल सफेद क्यों होते हैं. हमारे बालों का रंग ‘मेलानिन’ नामक एक पिगमेंट के कारण होता है, जिसे ‘मेलानोसाइट’ कोशिकाएं बनाती हैं.
जब हमारे शरीर में ये कोशिकाएं मेलानिन बनाना बंद कर देती हैं, तो हमारे बाल अपना प्राकृतिक रंग खोने लगते हैं और समय से पहले सफेद होने लगते हैं. उम्र से पहले सफेद बालों के पीछे पोषण की कमी और जेनेटिक कारण भी हो सकता है. इसलिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान देना है.







