सेंसेक्स 400 अंक टूटा,निफ्टी 25,700 के नीचे फिसला, मेटल शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार,5 फरवरी  को सपाट हुई. सेंसेक्स करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ 83,757.54 और निफ्टी मात्र एक अंक की कमजोरी के साथ 25,755 पर खुला.हालांकि  बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही लाल निशान में  कारोबार कर रहे हैं. 11 बजे के करीब सेंसेक्स 397.23 अंक (0.47%) की गिरावट के साथ 83,420.45 पर और निफ्टी 128.45 अंक (0.51%) की गिरावट के साथ 25,643.50 पर पहुंच गए.

मेटल और डिफेंस शेयरों में गिरावट

आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा पिटाई हो रही है. निफ्टी मेटल टॉप लूजर था. इसके अलावा, डिफेंस, रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर, इन्फ्रा, कमोडिटीज, सर्विसेज और ऑटो भी लाल निशान में थे.

दूसरी तरफ ऑयल, एफएमसीजी, मीडिया और आईटी हरे निशान में थे.भारी गिरावट के बीच IT सेक्टर (TCS, Infosys, HCL Tech) सहारा दे रहा है. साथ ही FMCG (HUL) और ऑयल शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है.

शुरुआती कारोबार में मिडकैप औप स्मॉलकैप में गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 179 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,504 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137 अंक या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,070 पर था.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x