बीते दिन रिकॉर्ड तेजी के बाद आज बुधवार , 4 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में हल्की सुस्ती देखने को मिल रही है. कल जहां सेंसेक्स और निफ्टी ने बंपर छलांग लगाई थी, वहीं आज सुबह बाजार लाल निशान में खुला.
आज सुबह 9:20 बजे तक BSE सेंसेक्स करीब 120 अंक गिरकर 83,619 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं, निफ्टी 50 में भी मामूली 11 अंकों की गिरावट रही और यह 25,716 के स्तर पर बना हुआ है. प्री-ओपन सेशन में बाजार ज्यादा कमजोर दिख रहा था, लेकिन ओपनिंग के बाद रिकवरी की कोशिश जारी है.
कल यानी मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए जश्न का दिन रहा. बीते दिन भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ टेंश कम होने से बाजार में जोश आ गया.ट्रंप सरकार द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ कम करने की खबरों के बीच सेंसेक्स 2,072 अंक (2.54%) उछलकर 83,739 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 639 अंक (2.55%) चढ़कर 25,727 के पार निकल गया था.






